ब्लॉग परिचय · WHY SPKUP
Cupertino, California

Speakup पर लेखों का उद्देश्य ? — 5,000 लोग और 800 करोड़ की दुनिया

कंप्यूटर वैज्ञानिक आंद्रेई कारपैथी (Andrej Karpathy) का वह विचार जिसने इस मंच की नींव रखी—कि जब मानव इतिहास की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति घट रही है, तो दुनिया की 99% आबादी इससे पूरी तरह अनजान क्यों है?

"दुनिया के 800 करोड़ लोगों में से मुश्किल से कुछ हज़ार लोग ही वास्तव में समझते हैं कि आज AI प्रयोगशालाओं के अंदर क्या पक रहा है। बाक़ी अरबों लोगों को अभी अंदाज़ा भी नहीं है कि आने वाली लहर कितनी बड़ी है।"
— आंद्रेई कारपैथी (Andrej Karpathy), पूर्व डायरेक्टर ऑफ़ AI, Tesla एवं सह-संस्थापक, OpenAI

कुछ समय पहले दुनिया के जाने-माने AI वैज्ञानिक आंद्रेज कारपाथी (Andrej Karpathy — OpenAI के सह-संस्थापक और Tesla के पूर्व AI निदेशक) ने एक डिटेल ट्वीट किया | आंद्रेज जब कुछ लिखते या कहते हैं तो दुनिया के बाक़ी बड़े वैज्ञानिक और शिक्षाविद उनको गंभीरता से लेते है| उन्होंने लिखा कि दुनिया के अरबों लोगों को अभी यह पता ही नहीं है कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) वास्तव में क्या बन चुका है और यह उनके रोज़मर्रा के जीवन, रोज़गार और सुरक्षा को किस तरह बदलने वाला है।

यही काफ़ी बड़ी बात है | जब दुनिया में तकनीक की रफ़्तार इतनी तेज़ हो कि उसके बनाने वालों को भी उसके सारे परिणाम न पता हों, तब आम आदमी उसके बारे में कैसे समझे और कैसे अपने आपको तैयार करे, विशेषतया जब इस तकनीक को मानवता की आज तक का सबसे बड़ा परिवर्तन और चुनौती माना जा रहा है | अक्सर यह ज्ञान कठिन अंग्रेज़ी और जटिल तकनीकी शब्दों की दीवारों के पीछे बंद रहता है।

इस ब्लॉग पर हमारा उद्देश्य बहुत सीधा है:

01
सबसे सरल भाषा:

हमारी कोशिश की हम जटिल तकनीक को आपके घर, दुकान और दैनिक जीवन के उदाहरणों से समझा पायें ।

02
बिना किसी अतिशयोक्ति के:

कोई डरावनी अफ़वाह नहीं—हर बात और हर घटना के साथ उसका मूल, सत्यापित स्रोत (Verified Link) देना।

03
वैश्विक दृष्टि, अपनी ज़मीन:

सिलिकॉन वैली की प्रयोगशालाओं से लेकर भारत और दुनिया भर के के गांवों और कस्बों तक इस संवाद को पहुँचाना।

04
सजगता और सूझ-बूझ:

जानिए, समझिए, और सूझ बूझ कर कदम उठाइए।

निबंध एवं लेख · ESSAYS & WRITING

प्रकाशित वैचारिक निबंध (Essays)

महाभारत, आधुनिक साइबर युद्ध, वैश्विक सुरक्षा और क्वांटम भौतिकी के आईने में AI क्रांति का गहन विश्लेषण। प्रत्येक निबंध अपने स्वतंत्र पृष्ठ पर उपलब्ध है:

Arjuna and Ashwathama firing the Brahmastra निबंध 01
AI और लोक-सुरक्षा · पठन समय: 7 मिनट

ब्रह्मास्त्र चल चुका है, लौटाना किसी को नहीं आता

महाभारत में अश्वत्थामा ने वह अस्त्र चलाया जिसे वह वापस नहीं ले सकता था। आज AI बनाने वाली कंपनियाँ वही ग़लती दोहरा रही हैं, और क़ीमत हम सब चुका सकते हैं।

The night of the owls निबंध 02
साइबर सुरक्षा व 'ब्लैक अक्टूबर' · पठन समय: 6.5 मिनट

अश्वत्थामा, सोते हुए पांडव, और रात में हमला

पिछले निबंध में हमने अश्वत्थामा के बारे में पढ़ा जिसे ब्रह्मास्त्र चलाना तो आता है, पर लौटाना नहीं। इस हफ़्ते ‘ब्लैक अक्टूबर’ में दुनिया ने देखा एक झलक देखी कि जब वह अस्त्र चल जाएगा तो रात कितनी भयावह हो सकती है !

ADHD and Quantum Physics निबंध 03
आधुनिक विज्ञान और प्राचीन दर्शन · पठन समय: 6 मिनट

फ़ाइनमेन का भौतिक विज्ञान, ADHD और श्रीमद्भागवत के उद्धरण

एक साथ दर्जनों किताबों के बीच छलाँग लगाता मन (ADHD) — और अचानक 2,500 साल पुरानी संस्कृत में क्वांटम वेव-फ़ंक्शन कोलैप्स का हूबहू वर्णन मिल जाना। कोई रूपक नहीं, बल्कि लगभग शब्द-दर-शब्द।

सेगमेंट बी · EDUCATIONAL LIBRARY

शिक्षा एवं शब्दावली (AI Explainer Library)

कठिन तकनीकी शब्दों को आम भाषा और दैनिक भारतीय उदाहरणों में समझें। यहाँ से सीधे लाइब्रेरी के विषयों पर जाएँ:

01

LLM क्या है?

उदाहरण: स्मार्ट मुनीमजी जिन्होंने दुनिया की सारी किताबें पढ़ रखी हैं, पर जो सिर्फ़ अगले शब्द की भविष्यवाणी करते हैं।

विस्तार से समझें →
02

AI एजेंट क्या है?

उदाहरण: सलाहकार बनाम मुख्तार-ए-आम (Power of Attorney)। चैटबॉट सिर्फ़ बोलता है, एजेंट सीधे कंप्यूटर चलाता है।

विस्तार से समझें →
03

हॉलुसिनेशन (भ्रम) क्या है?

उदाहरण: जब दादी कहानी का हिस्सा भूल जाएँ और आत्मविश्वास से मनगढ़ंत बात जोड़ दें। AI जब झूठा तथ्य गढ़ता है।

विस्तार से समझें →
04

प्रॉम्ट इंजेक्शन क्या है?

उदाहरण: दरबान को धोखे से नया हुक्म देना। हैकर द्वारा AI एजेंट से उसके मूल नियम तोड़वाना।

विस्तार से समझें →
पूरी शैक्षिक लाइब्रेरी देखें (All Guides) →
सेगमेंट सी · PRIMARY SOURCES DIRECTORY

प्रामाणिक स्रोत: जहाँ पाठक स्वयं सीख सकते हैं

किसी भी दावे की प्रामाणिकता की जाँच के लिए सीधे दुनिया की प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशालाओं और सुरक्षा पोर्टलों के आधिकारिक लिंक:

अकादमिक व थिंक-टैंक: Stanford HAI ↗ MIT CSAIL ↗ UK AI Safety Institute ↗
साइबर सुरक्षा (भारत): National Cyber Crime Portal (1930) ↗ CERT-In ↗ RBI Kehta Hai ↗
संपूर्ण स्रोत निर्देशिका देखें (View Directory) →
लेखक परिचय · ABOUT THE AUTHOR

लेखक एक टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट लीडर, संस्थापक और उद्यमी हैं, जिन्होंने भारत और अमेरिका के अग्रणी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है और वैश्विक कंपनियों में बड़े पैमाने पर कई तरह की तकनीक और उद्योगों की ज़िम्मेदारी उठाई और निर्माण किया है।